UP PET 2026: आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, घर बैठे भरें ऑनलाइन फॉर्म, स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस

यूपी पीईटी 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर नजदीक है, इच्छुक अभ्यर्थी जल्द आवेदन करें। घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया, योग्यता और शुल्क की जानकारी यहां दी गई है।

UP PET 2026: आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, घर बैठे भरें ऑनलाइन फॉर्म, स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 (UP PET 2026) के आवेदन मात्र एक सप्ताह का ही समय शेष है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। बता दें कि यूपीएसएसएससी ने बीते 3 अगस्त को यूपी पीईटी की अधिसूचना जारी की है, जिसकी परीक्षा संभवत: अक्टूबर में हो सकती है।

अगर आप अपना फॉर्म खुद घर बैठे भरना चाहते हैं तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मदद करेंगे, ताकि आप बिना किसी त्रुटि के आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें।

इस आर्टिकल में क्या-क्या है?


  • UP PET 2026 की अंतिम तिथि क्या है?
  • UP PET 2026 के लिए योग्यता क्या है?
  • UP PET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
  • UP PET 2026 का फॉर्म सबमिट करने का Step by Step Process क्या है?
  • UP PET 2026 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

UP PET 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन शुरू होने की तिथि 3 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026
आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026
यूपी पीईटी की परीक्षा तिथि संभावित अक्टूबर-2026 (अभी घोषणा नहीं)

UP PET 2026 के लिए योग्यता क्या है?

यूपी पीईटी परीक्षा 2026 में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी की निर्धारित आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन आयोग के अनुसार, आयु का आकलन 1 जुलाई 2026 से तय किया जाएगा। साथ ही, अभ्यर्थी के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

UP PET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

यूपी पीईटी 2026 की परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर आवेदन करना होगा। आवेदन अंतिम तिथि तक पूर्ण करने पर ही मान्य होगा। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

UP PET 2026 का फॉर्म सबमिट करने का Step by Step Process क्या है?

  • यूपी पीईटी परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर विजिट करें।
  • यहां प्रदर्शित हो रहे विकल्पों में से कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।

  • इसके बाद खुलने वाली स्क्रीन में अप्लाई बटन पर क्लिक करें। ध्यान दें अगर आपको हरे रंग में दिखने वाला अप्लाई बटन नहीं मिल रहा हो तो स्क्रीन जूम आऊट कर दें।
  • अप्लाई बटन पर क्लिक करने पर Login with One Time Registration (OTR) Number का पेज ओपन होगा। यहां आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ओटीआर नंबर से लॉगइन करेंगे। (नोट- यदि आपने ओटीआर नहीं किया है तो उसकी प्रक्रिया यहां क्लिक कर देख सकते हैं।)

  • इसके बाद फॉर्म का पेज खुलेगा, जिसमें आपकी अन्य जानकारियां जैसे शैक्षिक याेग्यता, वैवाहिक स्थिति और के बारे में जानकारी देना होगा। अंत में I accept the above declaration विकल्प पर Yes सेलेक्ट करने के बाद ही सबमिट कर सकेंगे।
  • सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा, जिसे आपको प्रिंट कर पीडीएफ में सेव कर लेना। यहीं पर फीस पेमेंट का भी विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करने बाद विभिन्न माध्यमों जैसे क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई व अन्य माध्यमों से फीस पेमेंट करें।
  • फीस पेमेंट के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म का फाइनल प्रिंट पीडीएफ में निकाल लें या प्रिंट कर इसे भविष्य के लिए संभाल कर रख लें।

UP PET 2026 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

आयोग के अनुसार, UP PET 2026 के रजिस्ट्रेशन के लिए विभिन्न वर्गों के लिए अलग फीस निर्धारित की गई है। अनारक्षित व ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए कुल 185 रुपये, एससी/एसटी के लिए 95 रुपये और दिव्यांगजनों के लिए 25 रुपये फीस तय की गई है।

खबर द्वारा : अनुराग यादव (नवोदयन )