सीतापुर में जेन अल्फा का विरोध, नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अव्यवस्थाओं को लेकर स्वयं को कमरे में किया बंद

Zen Alpha Protest: जिलाधिकारी ने उनकी समस्या का निदान करने का आश्वासन देकर कमरा खोलने की अपील की है।

सीतापुर में जेन अल्फा का विरोध, नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अव्यवस्थाओं को लेकर स्वयं को कमरे में किया बंद

 सीतापुर। प्रदेश में लखनऊ,  हमीरपुर-महोबा और कन्नौज के बाद सीतापुर में जेन अल्फा अव्यवस्थाओं के विरोध में एकजुट हो गए। यहां जवाहर नवोदय विद्यालय, ऐलिया हरदौरपुर में करीब 75 से 80 छात्र-छात्राओं  ने अपने को एक कमरे में स्वयं को बंद कर लिया है।

प्रधानाचार्य व शिक्षक इनको मनाते रहे, लेकिन छात्र-छात्राओं ने कमरा नहीं खोला। इनके जोरदार विरोध की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर विद्यालय पहुंचे और छात्रों से वार्ता शुरू की। छात्रों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में अव्यवस्थाएं हैं।
इनको आरोप है कि भोजन गुणवत्तायुक्त नहीं बनाया जाता। खेल मैदान का उपयोग नहीं करने दिया जाता। मैदान के हिस्से में सब्जी बो दी गई है। प्रधानाचार्य का व्यवहार छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के प्रति ठीक नहीं है। छात्रों ने जिलाधिकारी से कहा कि प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य नियमित उनके साथ बैठकर भोजन करें। जिलाधिकारी ने उनकी समस्या का निदान करने का आश्वासन देकर कमरा खोलने की अपील की है। वह छात्र-छात्राओं को समझा रहे हैं।
  1. जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर पहुंचे विद्यालय, छात्र-छात्राओं को मनाने में जुटे

  2. एक कमरे में बंद हैं 75 से 80 बच्चे, जिलाधिकारी से वार्ता

  3. प्रधानाचार्य और शिक्षकों की बात नहीं मानी