JNV की छात्राओं के लिए अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का ऐलान, 31 अगस्त तक आवेदन
लखनऊ: नवोदय विद्यालय समिति (लखनऊ संभाग) ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालयों की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा में प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 'अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप' (Azim Premji Scholarship) को लेकर आधिकारिक पत्र जारी किया है। सहायक आयुक्त सुनीता देवी द्वारा जारी इस पत्र के माध्यम से संभाग के सभी प्राचार्यों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

स्कॉलरशिप से जुड़ी मुख्य जानकारी:
पात्रता की शर्तें: अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन (Azim Premji Foundation) द्वारा दी जाने वाली इस स्कॉलरशिप के लिए केवल वे छात्राएं (बालिकाएं) पात्र होंगी, जिन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली है और वर्तमान में स्नातक (Undergraduate) पाठ्यक्रमों में दाखिला ले चुकी हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि: पात्र छात्राएं 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकती हैं।
प्राचार्यों को निर्देश: क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा समस्त पीएम श्री स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे समय रहते पात्र छात्राओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं प्रतिभाशाली छात्राओं को स्नातक स्तर की पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना और उनके उज्ज्वल भविष्य को बढ़ावा देना है।
न्यूज़ अपडेटेड - अनुराग यादव (नवोदयन )
