लखनऊ में ज़ब्त की गई 250 भैंसों की नीलामी कल होगी; बोली की शुरुआत ₹21,000 प्रति भैंस की बेस प्राइस से होगी।
लखनऊ के गडियाना इलाके से ज़ब्त की गई 250 भैंसों की नीलामी 24 अगस्त को दोपहर 2 बजे नगर निगम मुख्यालय में होगी। ये भैंसें अवैध डेयरियों के ख़िलाफ़ की गई कार्रवाई के दौरान ज़ब्त की गई थीं; इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम पर हमला भी हुआ था।
लखनऊ। पारा के गादियाना क्षेत्र में पकड़ी गई 250 भैंसों की नीलामी की जाएगी। एक भैंस का न्यूनतम रेट 21 हजार रखा गया। 24 अगस्त को यह नीलामी नगर निगम मुख्यालय में दोपहर दो बजे से होगी।
अपर नगर आयुक्त डाॅ. अरविंद राव ने बताया कि नीलामी की सूचना अखबारों में प्रकाशित की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग बोली में शामिल हो सके। पिछले दिनों नगर निगम की टीम गादियाना में अवैध डेयरी को हटाने गई थी, लेकिन पथराव होने से टीम 18 भैंसों को पकड़ पाई थी।
यह है मामला
गौरतबल है कि बीते रविवार को पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों को हटाने के दौरान हुए हंगामा और पथराव हुआ। इसके बाद महापौर सुषमा खर्कवाल नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ मंगलवार सुबह भारी मात्रा में पुलिस और पीएसी बल के साथ पहुंच गईं। तीन घंटे तक ताबड़तोड़ कार्रवाई में घेराबंदी कर 197 भैंसें पकड़ी गईं।
दबंग डेयरी संचालकों की तरफ से पूर्व में हुए हमले के कारण नगर निगम भी मौन रहता था, लेकिन इधर शिकायतें बढ़ने के बाद नगर निगम ने 16 अगस्त को कार्रवाई की थी, लेकिन इस दौरान डेयरी संचालकों ने नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला कर दिया था और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
नगर निगम के कई कर्मचारी और बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल घायल हुए थे। एक सिपाही की गर्दन दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया था। नगर निगम की तरफ से डेयरी संचालकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। उस दिन केवल 18 भैसें ही पकड़ी गई थीं।
हमला करने वाले पांच गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान हमला करने के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सराफत अली, रिजवान, मोहम्मद सलामुद्दीन अली, शहाबुद्दीन और मोहम्मद इस्लाम को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और सीएलए एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।
